रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के  थाना सिधारी पुलिस ने शातिर लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लूट की वारदात का पर्दाफाश किया। अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलहा,  कारतूस, लूटी गई चैन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।


शुक्रवार को थाना सिधारी पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर एक शातिर वांछित लुटेरे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। घटना तीन अक्टूबर की है, जब थाना सिधारी क्षेत्र के पल्हनी में एक महिला से सोने की चैन छीन ली गई थी। इस मामले में थाना सिधारी पर मुकदमा दर्ज  था।

पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त अवैध असलहा और लूटी गई चैन के साथ मोटरसाइकिल से बिहार की ओर जा रहा था। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मय पुलिस टीम ने इटौरा नहर पटरी, करनपुर पुल पर चेकिंग की। जैसे ही पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, अभियुक्त ने भागने की कोशिश की और मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। घबराए अभियुक्त ने पुलिस पर फ़ायर किया, जिसमें उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा बाल-बाल बच गए। जवाबी फायर में अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हुआ और गिरफ्तार किया गया। उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस की पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह और उसका साथी पिंकेश पेशेवर लुटेरे हैं और महिलाओं से गहने छीनने की घटनाओं में शामिल हैं। वह लूट की चैन को विभाजन हेतु चोरी-छिपे बाइक से बिहार ले जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम राजकुमार उर्फ डिम्पल, पुत्र शेखर, ग्राम सेठवल, थाना रानी का सराय, है। वह पेशेवर लुटेरा है और पहले कई मामलों में जेल जा चुका है। इसके साथी पिंकेश (निवासी खगड़िया, बिहार) के साथ मिलकर लूट/चोरी की घटनाएँ करता था। पुलिस ने इंक क्क़ब्ज़े से तमंचा कारतूस, मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक आदि समान बबरामद किया है ।