आज़मगढ़। लायंस क्लब आज़मगढ़ का 25वां भव्य अधिष्ठान धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें लायन ओम अग्रवाल अध्यक्ष, लायन सुनील सचिव और लायन रवि जायसवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। सेवा, सद्भाव और समर्पण की मिसाल बने इस कार्यक्रम में नए सदस्यों का दीक्षांत, अतिथियों का सम्मान और आने वाले वर्ष की कार्ययोजना को लेकर उत्साह देखने को मिला।

लायंस क्लब आजमगढ़ का पच्चीसवां अधिष्ठान गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ, जिसमें नए पदाधिकारियों का चयन और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद क्लब के अध्यक्ष लायन अशोक श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया और वर्षभर सेवा कार्यों में सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया

कार्यक्रम में प्रयागराज से पधारे मंडलाध्यक्ष लायन डॉ. अर्पण धर दुबे ने अधिष्ठान की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब आजमगढ़ अपने मंडल का अद्वितीय क्लब है, जिसकी सेवाएं समाज के उस वर्ग तक पहुँचती हैं जो आमतौर पर नजर नहीं आता। उन्होंने लायंस क्लब के संस्थापक मेलविन जोन्स को नमन करते हुए उनके व्यक्तित्व को अनुकरणीय बताया और कहा कि विश्व के सबसे बड़े NGO का हिस्सा होना गर्व की बात है।

इस अवसर पर नए सदस्य लायन सुदर्शन दास अग्रवाल, लायन नितिन गौर, लायन विजय कुमार और लायन सोमनाथ गोयल को दीक्षा उप मंडलाध्यक्ष द्वितीय लायन उमेश चंद्र कक्कड़ ने दिलाई।

उप मंडलाध्यक्ष प्रथम लायन उदय चंदानी ने क्लब के नए पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई, जिसमें अध्यक्ष लायन ओम अग्रवाल, सचिव लायन सुनील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लायन रवि जायसवाल और पीआरओ लायन संजय डालमिया शामिल रहे। सभी को उनके कैबिनेट सहित पद व गोपनीयता की शपथ आकर्षक अंदाज में दिलाई गई

अध्यक्ष पद संभालने के बाद अपने संबोधन में लायन ओम अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष क्लब द्वारा स्वास्थ्य शिविर, पर्यावरण, डायबिटीज, नेत्र चिकित्सा एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने शंकर नेत्रालय वाराणसी के सहयोग से गरीब व असहाय लोगों के लिए प्रत्येक महीने नेत्र जांच व औषधि शिविर आयोजित करने की घोषणा भी की

राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन (होम्योपैथी) डॉ. भक्तवत्सल तथा हमाई के सचिव डॉ. सी.जी. मौर्य द्वारा मंडलाध्यक्ष लायन डॉ. अर्पण धर दुबे एवं लायन डॉ. एस.के. शुक्ला का सम्मान किया गया। जोन चेयरपरसन लायन अशोक श्रीवास्तव ने भी इस मौके पर एमजएफ की सदस्यता ग्रहण की।

मुख्य अतिथि एमजएफ डॉ. अर्पण धर दुबे ने क्लब के पारिवारिक वातावरण और सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्लब की कार्यशैली मंडल में नई ऊँचाइयाँ हासिल कर रही है और आने वाले समय में भी यह प्रगति जारी रहेगी।

अंत में सचिव सुनील अग्रवाल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में ओम अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, गोकुल दास, शंकर साव, शशि भूषण ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। संचालन लायन डॉ. भक्तवत्सल ने किया।

इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष श्रेय अग्रवाल, भारत विकास परिषद के सचिव अशोक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, आईएमए अध्यक्ष डॉ. निर्मल श्रीवास्तव, अमर अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, अमृत अग्रवाल सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।