आज़मगढ़।जिले के फूलपुर थाना पुलिस ने अभियान के दौरान अम्बारी चौराहा नहर पुलिया के पास एक शातिर अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार को उपनिरीक्षक रज्जन द्विवेदी तथा उनकी टीम द्वारा की गई चेकिंग के दौरान अम्बारी चौराहा नहर पुलिया के पास अपराधियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसकी पहचान लाल मोहम्मद उर्फ़ लल्लू पुत्र हाजी हसन निवासी मुडियार के रूप में हुई।
तलाशी में उसके कब्जे से एक 315 बोर का नाजायज तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
