रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। जिले के फूलपुर में UBI बैंक के पास कैश वैन के SIS गार्ड की लापरवाही से बंदूक फायर होने और इस घटना में संजय चौहान की मौत हो गई, जबकि लवकुश चौहान गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने आरोपी गार्ड अजय कुमार सिंह को असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
बीते तीन दिसम्बर को रामसजन चौहान, निवासी ग्राम बैसाड़ीह, थाना और तहसील फूलपुर ने लिखित तहरीर दी कि उनका पुत्र संजय चौहान और गाँव के ही निवासी लवकुश चौहान बैंक से पैसा निकालकर बाइके के पास खड़े थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ रास्ते में संजय चौहान की मृत्यु हो गई और लवकुश चौहान गंभीर रूप से घायल हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी फूलपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम माहुल मोड़ पर वाहन और संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अजय कुमार सिंह निवासी ग्राम सरायशादी, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, को शनिवार को कैफ़ी आज़मी रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से असलहा और कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया है।
