आज़मगढ़। जिले के थाना रौनापार क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने नाबालिग किशोरी को अगवा करने के आरोपी मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर करखिया मोड़ से पकड़ा गया।

बीते  25 अक्टूबर  को थाना रौनापार में एक नाबालिग लड़की को बहला–फुसलाकर ले जाने के संबंध में मुकदमा  दर्ज किया गया था। पुलिस विवेचना के दौरान पांच दिसंबर को पीड़िता को बरामद कर लिया था।

पीड़िता के  दर्ज बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 87 बीएनएस की वृद्धि की गई, जिसके बाद आरोपी मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद अहमद हुसैन, निवासी शुक्लागंज, थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव का नाम सामने आया।

मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में उ0नि0 शिवम मिश्र व उनकी टीम ने शनिवार को मुखबिर खास की सूचना पर करखिया मोड़ से आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया।