आज़मगढ़। जिले के थाना पवई की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 3 हार्स पावर किर्लोस्कर विद्युत मोटर के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामला उस समय सामने आया जब ग्राम हमीरपुर निवासी वादी दुर्गा प्रसाद यादव ने थाना पवई में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीते 5 दिसम्बर की रात उनके ट्यूबवेल से अज्ञात चोरों द्वारा मोटर चोरी कर ली गई। इस संबंध में थाना पवई में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के बाद चौकी प्रभारी उ0नि0 लालबहादुर बिन्द ने टीम के साथ सुराग-कशी शुरू की। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने 06/07 दिसंबर की रात को अलीनगर मोड़ से चार अभियुक्तों  सचिन कुमार, अंशुल पाण्डेय, अवनीश राजभर उर्फ मुन्ना और राजन कुमार  को चोरी की मोटर के साथ दबोच लिया। ये सभी सुल्तानपुर व आज़मगढ़ जनपदों के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 3 HP किर्लोस्कर मोटर के अलावा ₹3300 व ₹2100 नगद भी बरामद हुए। पुलिस ने चारों अभियुक्तों का चालान कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।