आज़मगढ़ । जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र और तरवां थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में बुजुर्ग और एक किसान की मौत हो गई। जबकि आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़–नरहन मार्ग पर बुधवार दोपहर पारनकुंडा निवासी 65 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम की मौत एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो की टक्कर से हो गई। मृतक के भतीजे इश्तियाक ने तहरीर देते हुए बताया कि उनके चाचा सामान खरीदने के लिए अजमतगढ़ बाजार गए थे। करीब 12 बजे वह घर लौट रहे थे, तभी नरहन–दोगनी पुल के बीच काले रंग की स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक तेज़ी से गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इधर, दूसरी घटना तरवां थाना क्षेत्र के हड़ौर गांव के पास मंगलवार रात हुई, जहां 47 वर्षीय श्रीराम की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। श्रीराम शाम सात बजे खेत के लिए निकले थे और करीब एक घंटे बाद पैदल घर लौटते समय पीछे से आए वाहन ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना की जानकारी परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को पास के निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
