रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले में वांछित और वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जहानागंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल नौ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम ने फेकू विश्वकर्मा पुत्र स्व. रामबली निवासी बड़हलगंज, इन्द्रदेव पुत्र बुद्धू निवासी ग्राम बुन्दा, रमावती पत्नी इन्द्रदेव निवासी ग्राम बुन्दा, गुड्डू पुत्र इन्द्रदेव निवासी ग्राम बुन्दा, सोनू पुत्र इन्द्रदेव निवासी ग्राम बुन्दा, लालमन पुत्र सुबेदार निवासी समसुद्दीनपुर (समस्तीपुर), रंगीला यादव पुत्र स्व. कल्पु यादव निवासी हांसापुर, विध्याचल पुत्र रामफेर निवासी खल्लोपुर तथा ओमप्रकाश पुत्र स्व. कुलदीप निवासी सुम्भी, सभी थाना जहानागंज, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।
थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के अनुसार, उक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से जारी वारंट लंबित थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
