रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के निजामाबाद तहसील परिसर में बुधवार रात लेखपाल के पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। खाना खाने के बाद छत पर टहलते समय नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार महिला लेखपाल सुनीता रानी, जो नालन्दा बिहार की निवासी हैं, वर्तमान में जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र में तैनात हैं। वे तहसील परिसर स्थित आवास में रहती हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 10 बजे उनके पति प्रेमचंद भोजन करने के बाद छत पर टहलने गए थे। इसी दौरान वह अचानक छत से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
