आज़मगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और घर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी सुमन तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 26 दिसंबर को दिन में जमीन विवाद को लेकर उनके पटीदार रणविजय तिवारी पुत्र देवी तिवारी विपिन तिवारी, दुर्गावती तिवारी, ममता, सिखा और काव्या ने मिलकर उनके साथ लात-घूंसों से मारपीट की।
आरोप है कि जब बीच-बचाव के लिए उनकी बेटियां दो बेटियां गोल्डी तिवारी और वर्षा तिवारी पहुंचीं तो हमलावरों ने उन्हें भी लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आईं।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और उनके घर में रखे करकट को तोड़कर नुकसान पहुंचाया। घटना के कई वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।
एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर चार महिलाओ सहित 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो सहित सभी तथ्यों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है
