रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के थाना देवगांव पुलिस ने चोरी किए गए जनरेटर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जबकि एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है।
थाना देवगांव क्षेत्र में बीते 12 जनवरी को प्रातः लगभग छह बजे एक अर्धनिर्मित मकान से क्राम्पटन कंपनी का 2.5 केवी का जनरेटर चोरी कर लिया गया था। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही थी। बीती रात प्रभारी चौकी लालगंज उ0नि0 सुभाष तिवारी एवं उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा मय टीम ने अभियुक्तों को देवगांव हाईवे कट के पास चोरी किए गए जनरेटर के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में फैजान शेख पुत्र अब्दुल मोतीन और शादाब पुत्र गुफरान, निवासी टीकरगढ़, थाना देवगांव शामिल हैं। साथ ही एक नाबालिग भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी स्वीकार की और बताया कि उनकी जनरेटर बेचने की योजना थी। गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी दर्ज है।
