रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़ । जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी–आजमगढ़ राजमार्ग पर घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह मंगाई पुल के पास हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


मिली जानकारी के अनुसार, किशनपुर काशीनाथ गांव निवासी 66 वर्षीय प्रभुदेई यादव पत्नी दुर्बली यादव सुबह मोहम्मदपुर बाजार दूध देने जा रही थीं। इसी दौरान मंगाई पुल के नजदीक घने कोहरे के कारण तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद भी कई वाहन महिला के ऊपर से गुजर गए, जिससे शव सड़क से चिपक गया। सूचना पर आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलने पर  पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।