आजमगढ़। जिले में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले तीन पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत एक महत्वपूर्ण अभियोग में माफिया अभियुक्त को सजा दिलाने में निभाई गई अहम भूमिका के लिए प्रदान किया गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सोमवार को पुलिस कार्यालय आजमगढ़ में ऑपरेशन कन्विक्शन के अंतर्गत थाना तरवाँ, जनपद आजमगढ़ में पंजीकृत मुकदमें में प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया अभियुक्त अखण्ड प्रताप सिंह को सजा दिलाने में प्रभावी भूमिका निभाने वाले तीन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी गजानन सरोज (मॉनिटरिंग सेल), मुख्य आरक्षी अजय कुमार सिंह (कोर्ट पैरोकार) तथा आरक्षी अरविंद कुमार कुशवाहा (कोर्ट मोहर्रिर) शामिल हैं। इस अवसर पर एसएसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जनपद के अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।


बताया गया कि इस कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल भी उपस्थित रहीं, जिनकी मौजूदगी में तीनों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।