आजमगढ़। बच्चों के दुर्व्यापार और बालश्रम की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन रक्षा’ के तहत आज आजमगढ़ में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 03 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान बच्चों के परिजनों और सेवायोजकों को चेतावनी दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के कुशल निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी विवेक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHTU) और श्रम विभाग की संयुक्त टीम ने थाना सिधारी और थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बैठोली व बद्दोपुर बाजार में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।


अभियान के दौरान प्र0नि0 अभयराज मिश्र, उ0नि0 प्रदीप कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव, रोहित प्रताप सिंह, नजरे आलम, हे0का0 रामजनम यादव और म0का0 मन्दाकिनी यादव की टीम ने कुल 03 बाल श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए। उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर सेवायोजकों और परिजनों को कड़ी चेतावनी दी गई तथा भविष्य में बच्चों से बालश्रम न कराने की सख्त हिदायत दी गई। संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध श्रम विभाग द्वारा बालश्रम अधिनियम के उल्लंघन के संबंध में नोटिस जारी किया गया।


संयुक्त टीम ने दुकानदारों और आमजन को बालश्रम न कराने के प्रति जागरूक किया। मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट/ढाबों, बेकरी, ऑटोमोबाइल दुकानों और गैराज आदि सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता पोस्टर चस्पा किए गए। साथ ही शासन-प्रशासन द्वारा जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076, 181 की जानकारी दी गई।