आजमगढ़। जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव में चोरी का प्रयास करते हुए दो अभियुक्तों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी टल गई।
अरविन्द कुमार यादव पुत्र स्व0 वेचन यादव, निवासी ग्राम आमगांव, पोस्ट फुलेश, थाना दीदारगंज की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। रविवार की तड़के लगभग तीन बजे बजे वादी के चाचा बासुदेव के मकान से गैस सिलेंडर व गैस चूल्हा चोरी करने का प्रयास कर रहे दो अभियुक्तों को मौके पर मौजूद मजदूरों एवं ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही थाना दीदारगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तो में राजकुमार राजभर पुत्र हीरालाल राजभर, निवासी उसरहटा मुल्लापुर, थाना शाहगंज, जनपद जौनपुर और दीपक राजभर पुत्र रामानन्द, निवासी बडगहन, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ शामिल है।
