आज़मगढ़। नगर के हरिऔध कला भवन में ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सेवा न्यास एवं महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाज, शिक्षा और उद्योग जगत में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।


इसी क्रम में आजमगढ़ के जाने-माने उद्यमी एसके सत्येन को भी डिप्टी सीएम द्वारा सम्मानित किया गया। एसके सत्येन आईएनएस ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। उनकी कंपनी ‘आइडियल बुलडोजर’ ब्रांड नाम से ई-रिक्शा का निर्माण करती है, जो अपनी मजबूती, आधुनिक तकनीक और बेहतर कमाई की क्षमता के लिए जानी जाती है।


बात दें कि दिसंबर 2025 में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित तीन दिवसीय 23वें ईवी एक्सपो में आईएनएस ऑटोमोबाइल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘बेस्ट अवार्ड’ अपने नाम किया था। इस प्रतिष्ठित एक्सपो में देश-विदेश की करीब 400 कंपनियों ने भाग लिया था। कड़े मुकाबले के बीच आजमगढ़ की इस कंपनी ने सभी को पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कि