आज़मगढ़। जिले  के अतरौलिया क्षेत्र में दिव्यांगजनों के चेहरे उस वक्त खिल उठे, जब उन्हें सरकार की योजना के तहत निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए गए। समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों दिव्यांग लाभार्थियों को मंत्री ओम प्रकाश राजभर कृत्रिम अंग व जरूरी उपकरण वितरित किए गए।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के तत्वावधान में समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, अतरौलिया में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मा. कैबिनेट मंत्री पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ओम प्रकाश राजभर ने लाभार्थियों को उपकरण सौंपे। उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खुशियों से खिल उठे।


मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार बेहतर योजनाएं चला रही है। उन्होंने दिव्यांगजनों से अपील की कि वे अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहें और अधिक से अधिक लाभ उठाएं।


जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शान्त प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कुल 511 सहायक उपकरण दिव्यांग लाभार्थियों को वितरित किए गए। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।