आजमगढ । जिले के मुबारकपुर और जीयनपुर कोतवाली क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों ही हादसे घर लौटते समय हुए, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खुजिया के पास बुधवार की रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमे मुबारकपुर कस्बा के पुरानी बस्ती निवासी 40 वर्षीय जाफर हैदर अपनी पत्नी को अस्पताल में डिलेवरी के लिए छोड़कर घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से घर लौटते समय उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी और चालक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल जाफर को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सठियांव अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ के पास मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राजेश विश्वकर्मा (50), जो टेकनगाढ़ा गांव के निवासी और कारपेंटर थे, गंभीर रूप से घायल हो गए। मजदूरी कर घर लौट रहे राजेश को स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। उन्हें अजमतगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
