रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दशवंतपुर गांव के पास अहिरौला–कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार अहिरौला की ओर से कप्तानगंज जा रहा एक ट्रक सड़क किनारे मौजूद व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नौबरार देवारा जदीद कीता प्रथम, थाना महाराजगंज निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह क्षेत्र में एक बारात में शामिल होने आया था।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
