आजमगढ़। जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध असलहे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

मंगलवार  को प्रभारी निरीक्षक थाना सिधारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा, चौकी प्रभारी मुसेपुर, मय हमराह पुलिस बल द्वारा क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान नरौली के दक्षिण दिशा में जाने वाले मार्ग पर स्थित पुलिया के पास  एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अनिल कुमार मिश्रा पुत्र मन्नन मिश्रा निवासी ग्राम मिशिरपुर, थाना महाराजगंज, जनपद आजमगढ़, के रूप में हुई।