रिपोर्ट:अरुण यादव

आजमगढ़।  जिले के पवई थाना क्षेत्र में खेत से विद्युत मोटर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी की गई 2 हार्स पावर की सिल्वर कंपनी की मोटर बरामद कर ली है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर निवासी सुभाष सिंह ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि 11 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्तियों ने उनके खेत स्थित कमरे की खिड़की तोड़कर हरे रंग की सिल्वर कंपनी की 2 हार्स पावर विद्युत मोटर चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संतोष पुत्र बृजमोहन और गुलशन पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम अलीनगर के खिलाफ मामला दर्ज किया।
जांच के दौरान शुक्रवार को संतोष पुत्र बृजमोहन को ग्राम अलीनगर स्थित एक खेत से ग्रामीणों की मदद से पकड़कर चोरी की मोटर सहित थाने लाया गया। पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी गुलशन के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि चोरी के बाद मोटर को सरसों के खेत में छिपा दिया था।