रिपोर्ट:अरुण यादव


आज़मगढ़। जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी राजमार्ग पर  अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर स्थित टोल प्लाजा के पास बुधवार को सवारी से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार ऑटो ठेकमा से सवारी लेकर आजमगढ़ की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन अमौड़ा मोहिउद्दीनपुर स्थित टोल प्लाजा के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया और ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग सहायता के लिए दौड़ पड़े।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल मोहम्मदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान भोभल (67) पुत्र बैरुन, निवासी दरियापुर बसही की मौत हो गई।
हादसे में घायल रेशमी (61) पत्नी शिव शंकर विश्वकर्मा तथा वंश (9) पुत्र आतिश विश्वकर्मा का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
मौके पर पहुंची  पुलिस ने  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।