आजमगढ़। जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
रविवार को उ0नि0 मायापति पाण्डेय और उ0नि0 उमेश चन्द मय हमराही पुलिस टीम थाना से रवाना होकर क्षेत्र में अपराध की रोकथाम और वांछित अभियुक्तों की तलाश में मौजूद थी कि जरिए मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धुनकपुरा अंडरपास सेग्राम मंडोही अंडरपास के नीचे एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त बलवन्त चौहान पुत्र रामस्वरुप चौहान
निवासी जगदीशपुर, थाना अतरौलिया, जनपद आजमगढ़ बताया गया है।
