आजमगढ़। जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में गोवध से जुड़े एक मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बड़हरडीह पुलिया के पास मिले प्रतिबंधित पशु के अवशेषों के मामले में की गई, जिसमें लंबे समय से आरोपी की तलाश चल रही थी।
बीते दिनों थाना महराजगंज क्षेत्र अंतर्गत बड़हरडीह पुलिया के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा प्रतिबंधित पशु के अवशेष फेंके जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस संबंध में थाना महराजगंज पर उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान अभियुक्त शिबू पुत्र अंसार का नाम प्रकाश में आया, जो थाना निजामाबाद क्षेत्र का निवासी बताया गया।
गोवध एवं गोमांस तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा महराजगंज स्थित राजेसुल्तानपुर मोड़ से अभियुक्त शिबू पुत्र अंसार, निवासी हुसैनाबाद कस्बा निजामाबाद, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
