आजमगढ़। जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से ठेले में टक्कर मारकर व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर अजमतगढ़ क्षेत्र से पकड़ा गया।

सोमवार को वादी अमन सोनकर पुत्र हरेन्द्र सोनकर निवासी वार्ड नंबर तीन जानकीपुरम, अजमतगढ़ थाना जीयनपुर  ने थाना जीयनपुर में लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया गया कि एक स्कॉर्पियो  के चालक भरत सिंह पुत्र रामविनय सिंह निवासी भटौली इब्राहिमपुर थाना जीयनपुर द्वारा वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनके पिता हरेन्द्र सोनकर के छोले के ठेले में जोरदार टक्कर मार दी गई। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार  अभियोग पंजीकृत किया।
मंगलवार को उपनिरीक्षक अजय यादव मय हमराह टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर गोगा साव तिराहा, अजमतगढ़ से  वांछित अभियुक्त भरत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।