रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया, कोवा और सिकरौर गांव के बीच कुंवर नदी के पास मंगलवार को गोवंश के अवशेष मिलने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार फूलपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया, कोवा और सिकरौर गांव के बीच स्थित कुंवर नदी के किनारे मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने गोवंश के अवशेष पड़े देखे। बताया जा रहा है कि नदी किनारे संदिग्ध हालत में अवशेष दिखाई दिए, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है।