रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के थाना फूलपुर पुलिस ने कूट दस्तावेज के आधार पर नाम और जन्मतिथि बदलकर दूसरा पासपोर्ट बनवाने वाले एक अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार किया।
प्रमोद कुमार गौड़, पुत्र देवीचरन गौड़, निवासी ग्राम सदरपुर बरौली, थाना फूलपुर ने वर्ष 2007 में अपने पहले पासपोर्ट (जन्मतिथि 30.04.1978) के साथ बनाया। यह पासपोर्ट 2017 तक वैध रहा।
पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद 14.08.2017 को उसने पासपोर्ट संख्या ****695 के तहत नवीनीकरण कराया। इसके बाद अभियुक्त ने अपने नाम और जन्मतिथि में बदलाव कर दूसरा पासपोर्ट संख्या ****024 बनवाया। जांच में यह पाया गया कि यह कृत्य कूट रचना और भ्रामक तथ्यों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने की श्रेणी में आता है। थाना फूलपुर पर इस संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
रविवार की सुबह पुलिस ने प्रमोद कुमार गौड़ को ग्राम सदरपुर बरौली के बाहर गिरफ्तार किया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी इसी मामले से संबंधित है।
