आजमगढ़। जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में पांच दिन पूर्व नाबालिग बालिका से दरिंदगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वहशी दरिंदो को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को थाना फूलपुर क्षेत्र से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि रविवार को एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर कुछ युवकों ने एकांत स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
आरोपियों की तलाश में थाना फूलपुर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। गुरुवार की देर रात पुलिस टीम ने टेऊगा पावर लोहिया मैदान के पास नोना बस्ती जाने वाले मार्ग के मोड़, ग्राम टेऊगा से तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शिवम भारती, नीरज कुमार और विशाल निवासीगण ग्राम खानपुर चितरावल थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि फरार एक आरोपी की तलाश में दबिश दे राहींहै।
