आजमगढ़। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह 185 माइल स्टोन के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बिहार जा रही एक बोलेरो में छह लोग सवार थे। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अहरौला थाना के 185 माइल स्टोन के पास अचानक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में   सज्जाद पुत्र सदरे आलम (24), अंसार पुत्र अलाउद्दीन (31), सादिक पुत्र अलाउद्दीन (24) और चालक सुधाकर पुत्र संतबक , सिकंदर पुत्र नियाकत (32) और अफसार पुत्र अलाउद्दीन (30 ) घायल हो गए। हादसे में घायल सिकंदर की मौत हो गई।  सभी बिहार के अररिया जिले के चोरही गांव, थाना विन्दौल के निवासी हैं।