आजमगढ़। जिले  के निजामाबाद थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और उन्हें वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
बीते सात जनवरी को वादिनी द्वारा थाना निजामाबाद में शिकायत दर्ज कराई गई कि ग्राम जमीनबारी (घटवाबारी) निवासी चन्द्रेश यादव ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देने लगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
इसी क्रम में गुरुवार को उपनिरीक्षक चन्द्रजीत यादव अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चन्द्रेश यादव को गौसपुर तिराहे से सुबह  गिरफ्तार कर लिया।