आजमगढ़। जिले में महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कन्धरापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 07 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां के द्वारा थाना कन्धरापुर में लिखित तहरीर दी गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि कम्हेनपुर निवासी अर्जून निषाद ने उनकी नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर घर से बाहर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने जब शादी की बात कही तो वह मुकर गया और आरोपी ने युवती जान से मारने की धमकी देते हुए शादी से इनकार कर दिया। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्थानीय थाने में बी एन एस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया धारा 69/351(3) बीएनएस और 3/4 पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अखिलेश यादव द्वारा की जा रही थी। रविवार को प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपी अर्जून निषाद को कम्हेनपुर अंडरपास पुलिया के नीचे से करीब 11 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।