
रिपोर्ट___अरुण यादव
कुवैत में रोजी-रोटी कमाने गए आजमगढ़ के लाल की दर्दनाक मौत, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम कुवैत में रोजी-रोटी कमाने गए आजमगढ़ के लाल की दर्दनाक मौत,घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां रोजगार की तलाश में कुवैत गए सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर निवासी मोहम्मद साजिद (42) की कार्यस्थल पर हुए एक भीषण हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को जब उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। मृतक साजिद के भाई यासिर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि साजिद कुवैत में एक फोर-व्हीलर गैराज चलाते थे। वे करीब एक साल पहले ही घर से वापस कुवैत गए थे। आपको बता दे कि बीते सोमवार की दोपहर, साजिद गैराज में एक गाड़ी की मरम्मत कर रहे थे। उन्होंने गाड़ी के भारी-भरकम इंजन को चेन पुली के सहारे ऊपर लटकाया हुआ था और उसके नीचे बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चेन पुली का लॉक टूट गया और भारी इंजन सीधे साजिद के सिर पर आ गिरा। इंजन का वजन इतना अधिक था कि साजिद की मौके पर ही मौत हो गई। साजिद के स्वभाव के बारे में बताते हुए ग्रामीणों ने कहा कि वे बेहद नेक दिल और खुशमिजाज इंसान थे। परिजनों ने बताया कि वे जल्द ही छुट्टी लेकर घर आने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। जिस घर में उनके आने की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।शुक्रवार दोपहर जैसे ही साजिद का शव गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। साजिद अपने पीछे वृद्ध माता-पिता भाई और बहन पत्नी तीन मासूम बेटे का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव का हर शख्स इस खबर से स्तब्ध है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। रोजगार की तलाश में कुवैत गए सरायमीर थाना क्षेत्र के राजापुर सिकरौर निवासी मोहम्मद साजिद (42) की कार्यस्थल पर हुए एक भीषण हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को जब उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा मृतक साजिद के भाई यासिर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि साजिद कुवैत में एक फोर-व्हीलर गैराज चलाते थे। वे करीब एक साल पहले ही घर से वापस कुवैत गए थे। बीते सोमवार की दोपहर, साजिद गैराज में एक गाड़ी की मरम्मत कर रहे थे। उन्होंने गाड़ी के भारी-भरकम इंजन को चेन पुली के सहारे ऊपर लटकाया हुआ था और उसके नीचे बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक चेन पुली का लॉक टूट गया और भारी इंजन सीधे साजिद के सिर पर आ गिरा। इंजन का वजन इतना अधिक था कि साजिद की मौके पर ही मौत हो गई।
