रिपोर्ट___अरुण यादव 

आजमगढ़। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस विभाग में हुए इस व्यापक बदलाव के तहत लगभग पांच दर्जन उपनिरीक्षकों का तबादला कर उन्हें नई तैनाती दी गई है। वहीं एसएसपी कार्यालय से जारी स्थानांतरण सूची के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि कई थानों और चौकियों पर लंबे समय से तैनात उपनिरीक्षकों को हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।पुलिस प्रशासन के अनुसार यह फेरबदल कार्य प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण को मजबूत करने और जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।सूत्रों की मानें तो प्रशासनिक दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले कई क्षेत्रों में भी नए उपनिरीक्षकों की तैनाती की गई है, ताकि पुलिसिंग व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सके। वहीं एसएसपी डॉ. अनिल कुमार द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल को पुलिस विभाग में अनुशासन और सक्रियता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।