
रिपोर्ट_____अरुण यादव
आजमगढ़। नगर के जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में रविवार को सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा अनुरक्षण एवं तकनीकी कार्यों के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है।
जाफरपुर सब स्टेशन के अवर अभियंता संदीप कुमार ने बताया कि 33/11 केवी जाफरपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित बेलइसा, माइक्रोवेव, इंडस्ट्रियल और साउथ फीडर की विद्युत आपूर्ति रविवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उपकेंद्र पर सीटी प्रतिष्ठान, वाइंडिंग तथा अनुरक्षण कार्य किए जाएंगे। कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
