
रिपोर्ट: अरुण यादव
आजमगढ़। माघ पूर्णिमा पर प्रयागराज महाकुंभ जाने वालों के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर से बसों की पर्याप्त व्यवस्था की है। इस बार पूर्णिमा स्नान के लिए मंडल में कुल 270 बसों का संचालन किया जा रहा है। सोमवार को रोडवेज परिसर में प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
प्रयागराज में हुए हादसे के बाद जनपद से प्रयागराज जाने वालों की संख्या में काफी कमी आई थी। इसका परिणाम यह रहा कि बसें इधर से खाली जा रही थीं और उधर से यात्रियों को लेकर आ रही थीं, लेकिन माघी पूर्णिमा को लेकर एक बार फिर से लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। रोडवेज प्रशासन ने श्रद्धालुओं को प्रयागराज महाकुंभ तक पहुंचाने के लिए 270 बसें लगाई गई हैं। जो श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज जा रही है। जो बसें यात्रियों के न होने पर कुछ दिन पूर्व खाली प्रयागराज जा रही थी। अब उसमें यात्री नजर आने लगे हैं। इसे देख रोडवेज प्रशासन भी उत्साहित है। आजमगढ़ से सात डिपो का संचालन होता है।