Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आजमगढ़।  जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने शादी से इनकार कर दिया तो लड़के ने उसके घर पर चढ़कर परिजनों पर जान से मारने की नियत से फायर किया। इस मामले में एक नामजद समेत दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज हुआ था। नामजद आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। जिस पर आईजी अखिलेश कुमार ने रविवार को 50 हजार का इनाम घोषित किया। 
मेहनाजपुर के चिउटहरा निवासी सतेंद्र सिंह की पुत्री तृप्ती सिंह विदेश में रह कर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। बरदह थाना क्षेत्र के असवनिया गांव निवासी अभिषेक सिंह तृप्ती से जबरन शादी का दबाव परिजनों पर बना रहा था। लड़की व उसके परिजनों ने शादी करने से इनकार कर दिया तो इसे लेकर अभिषेक सिंह ने कई बार धमकी दी। 

23 अप्रैल को लड़की के परिजन अपने घर के बारामदे में बैठ कर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अभिषेक सिंह एक बाइक से अपने दो साथियों के साथ आया और परिजनों पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। 

तृप्ती के परिवार के विपुल सिंह ने मेहनाजपुर थाने में अभिषेक सिंह समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। मेहनाजपुर पुलिस अब तक आरोपी अभिषेक सिंह को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिस पर रविवार को आईजी अखिलेश कुमार ने 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया