Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

आज़मगढ़ । जिले के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ क्षेत्र के एक वादी मुकदमा द्वारा स्वयं की नाबालिग पुत्री को विजय चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान निवासी ग्राम लाड़ो द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने एवं वादी के तलाश करने पर वादी मुकदमा की पुत्री सरसो के पौधों के ढेर मे दूधनाथ के घर के पास मिली तथा वादी मुकदमा द्वारा अभियुक्त विजय चौहान के परिवारीजनों से पूछने पर वादी मुकदमा को मारना पीटना एंव गाली गुप्ता तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे सूचना प्राप्त हुई। जिसके आधार पीकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना में जुट गई।
विवेचनात्मक कार्यवाही से मुकदमा उपरोक्त मे धारा 376 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी है।
रविवार को उ0नि0 धर्मराज यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विजय चौहान पुत्र राजेन्द्र चौहान निवासी ग्राम लाड़ों थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को हाइवे ब्रिज के पास विजरवा शिवालिक मेडिकल कालेज के पास से समय सुबह करीब 09.00 गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।