आजमगढ़। जिले के थाना रौनापार पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वादीनी के लिखित प्रार्थना पत्र के अनुसार बीते 18 अगस्त को उसकी करीब 15 वर्षीय पुत्री को ग्राम तुरकौली निवासी सकेत उर्फ शशि पुत्र सुबाष पासवान, शनि पुत्र महेन्द्र पासवान तथा चन्दन पुत्र विरेन्द्र पासवान बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे। घटना की रिपोर्ट पर 20 अगस्त 2 को थाना स्थानीय पर मुकदमा दर्ज किया गया।
पीड़िता की बरामदगी के उपरांत उसके बयान 180/183 बीएनएसएस एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। वर्तमान में विवेचना धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 3/4(2) पाक्सो एक्ट के अंतर्गत की जा रही है।
इसी क्रम में शुक्रवार को उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मय हमराह टीम ने अभियुक्त शनि पुत्र महेन्द्र पासवान निवासी ग्राम तुरकौली को ग्राम भीमवर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।
