आज़मगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
बीते 20 अगस्त को थाना मेहनगर क्षेत्र की वादिनी ने थाना कोतवाली पर तहरीर दी थी कि मोहल्ला कुण्डीगढ़ निवासी सागर सोनकर पुत्र सुरेन्द्र सोनकर उम्र लगभग 21 वर्ष ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थाना कोतवाली में सुसंगत धाराओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई।
गुरुवार की रात उपनिरीक्षक राज नारायण पाण्डेय, चौकी प्रभारी बदरका, हमराह टीम के साथ कटरा तिराहे पर पहुंचे। वहां से अभियुक्त सागर सोनकर को नियमानुसार पुलिस हिरासत में ले लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
