आज़मगढ़। थाना जीयनपुर क्षेत्र में साइबर फ्रॉड का शिकार बने एक व्यक्ति को पुलिस ने राहत दिलाई है। पीड़ित आलोक तिवारी पुत्र रामाकांत तिवारी, निवासी ग्राम कुरहस, पोस्ट कोठिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 19 अक्टूबर 2023 को अज्ञात व्यक्ति ने उनके फोनपे नंबर 96168771**  से क्यूआर कोड स्कैन कराकर कुल 36,530 रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी।

पीड़ित ने तत्काल साइबर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच उपनिरीक्षक विश्वजीत पाण्डेय व कास्टेबल शहादत अंसारी को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर माध्यम से धोखाधड़ी से ट्रांजैक्ट हुई रकम को ट्रेस कर लिया।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली और धोखाधड़ी से निकाले गए पैसों में से 33,530 रुपये होल्ड कराकर गुरुवार  को सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस जमा करा दिए गए।