
रिपोर्ट_____अरुण यादव
आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के मक्खापुर गांव निवासी विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर के पुत्र संदीप राजभर पर टोल कर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।इस संबंध में आंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने की पुलिस ने संदीप राजभर पर अभियोग दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।
गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के चक फरीद गांव निवासी अजीत राय पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के स्टोन न 203 फुलवरिया तोल नाके पर सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है।14 जुलाई को रात नौ बजकर 30 मिनट पर विधान परिषद सदस्य राम सूरत राजभर के पुत्र संदीप राजभर बिना नंबर की स्कॉर्पियो को लेकर टोल नाके पर आए और बिना शुल्क दिए ही वे वाहन को ले जाने लगे।जब टोल कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो संदीप राजभर वाहन से उतर कर केबिन में घुस कर टोल कर्मियों को मार पीट कर घायल कर दिया।घटना के एक दिन बाद अजीत राय ने जैतपुर थाने पर संदीप राजभर और उनके साथियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया।प्राप्त शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने संदीप राजभर के खिलाफ अभियोग दर्ज कर विधिक साक्ष्य संकलित करने में लग गई है।
