आजमगढ़। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन ने मंगलवार की देर शाम को थाना तहबरपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, मेस और महिला हेल्प डेस्क का गहनता से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाने के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को अद्यतन रखने, आगंतुकों व पीड़ितों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने, महिला एवं कमजोर वर्ग के व्यक्तियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
