रिपोर्ट: अरुण यादव

आज़मगढ़।जिले के महराजगंज कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

25 मार्च  को वादी श्री राममनोहर पुत्र रामसकल गुप्ता सा0 आराजी शंकरपुर थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त रवि पुत्र रामानंद गुप्ता निवासी महेशपुर सनपुर थाना महराजगजं जनपद आजमगढ द्वारा आवेदक की पुत्री नेहा उम्र 20 वर्ष की जिसकी डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी दहेज की मांग करना व विरोध करने पर हत्या करने के सम्बन्धमें रवि पुत्र रामानंद गुप्ता निवासी महेशपुर सनपुर थाना महराजगजं जनपद आजमगढ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

शनिवार को  प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रवि पुत्र रामानंद गुप्ता निवासी महेशपुर सनपुर थाना महराजगजं जनपद आजमगढ को महेशपुर सनपुर से  गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।