रिपोर्ट:- अरुण यादव

आजमगढ़। जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के रेडहा गांव की पुलिया के समीप टहलते समय अज्ञात वाहन किंचपेटके।आने से एक वृद्धकी मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार रेहड़ा गांव निवासी  राम बहाल राजभर पुत्र गुनई राजभर  रविवार की सुबह 4 के करीब अहरौला से बुढनपुर रोड पर गांव के पुलिया के पास सुबह टहलते समय अचानक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।  और इनके साथ में इनके मित्र रिटायर्ड अध्यापक राममिलन यादव पुत्र नागेश्वर यादव भी  गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है इनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची अहरौला पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला पहुचाया जहां डॉक्टरों ने राम बहाल को मृत्यु घोषित कर दिया।