
आज़मगढ़। प्रदेश की योगी सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा उपलब्धियों का उत्सव मना रही है। इसी क्रम में आज पार्टी कार्यालय से भाजपा और भजयुमो कार्यकर्ताओं ने सयुंक्त रूप से बाइक यात्रा निकाला।
पार्टी कार्यालय से बुधवार को सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा निकाला और लोगो को योगी सरकार के सफलतम आठ वर्ष की योजनाओं, कार्यों व उपलब्धियों को बताया।
इस दौरान भाजपा के किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से बाइक उत्सव यात्रा निकाला है। उन्हीने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो वायदे किए थे उसे पूरा करने का काम किया है। इससे प्रत्येक कार्यकर्ता में हर्ष है। इसी को उत्सव में बदलते हुए आज पार्टी कार्यालय से स्टेडियम तक बाइक उत्सव यात्रा निकाली गई है। उन्होनें बताया कि गुरुवार को एक कार्यशाला का आयोजन कर पार्टी की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।