रिपोर्ट: आशीष निषाद

अतरौलिया, आज़मगढ़। भारतीय जनता पार्टी लालगंज के जिला मंत्री नीरज तिवारी का जन्मदिन बुधवार को स्थानीय निरीक्षण भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने किया।

इस अवसर पर सबसे पहले कार्यकर्ताओं संग विनोद राजभर ने केक काटकर एवं मिष्ठान वितरण कर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने नीरज तिवारी के नाम से एक वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों पर वृक्षारोपण करना एक सार्थक पहल है, जिससे समाज को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने जिला मंत्री नीरज तिवारी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि पार्टी को उनसे भविष्य में और भी जनहितकारी कार्यों की अपेक्षा है।

इस अवसर पर नीरज तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सदैव जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहेंगे। इस मौके पर पूर्व साकेत महाविद्यालय के अध्यक्ष फूलचंद यादव ,अभिषेक सिंह सोनू,पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद तिवारी , जिला पंचायत सदस्य अंकित गुप्ता ,अंकित शुक्ला , प्रदीप पांडे ,प्रतीक पांडे, गोलू सिंह , आशीष यादव ,संदीप यादव ,दीपक मोदनवाल , रविकांत तिवारी आदि उपस्थित रहे।