रिपोर्ट: अरुण यादव

आजमगढ़। जिले  के जहानागंज थाना क्षेत्र में एक महिला की मड़ई में आग लगाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। घटना में मड़ई में रखा लकड़ी और पशु का भूसा जल गया था।

जहानागंज थाना क्षेत्र की धरवारा गांव निवासी शीला चौरसिया पत्नी बाबूलाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 19-20 जनवरी की रात में कुछ विपक्षी व्यक्तियों ने उनकी मड़ई में आग लगा दी। आग लगने से मड़ई में रखा लकड़ी और पशु का भूसा जल गया।
इस पर पुलिस ने तत्काल विवेचना करते हुए मुकदमा  दर्ज किया।

पुलिस उपनिरीक्षक शिवम त्यागी ने महिला आरक्षी निलम चौहान के साथ अभियान चलाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में लोदई पुत्र रामसुरत, जयहिन्द यादव पुत्र लोदई यादव, सुनील यादव पुत्र देवनन्दन यादव और लालमती पत्नी रामचन्द्र यादव  शामिल हैं।