Deprecated: Function seems_utf8 is deprecated since version 6.9.0! Use wp_is_valid_utf8() instead. in /home/u168449896/domains/news8pm.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170

रिपोर्ट: अरुण यादव
आज़मगढ़। दीपावली की रात जहानागंज थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव में युवक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार किया है।
मृतक युवक के भाई अभिषेक यादव पुत्र भृगुनाथ यादव निवासी ग्राम कोढ़वा थाना जहानागंज द्वारा पुलिस को सूचना दी गई सोमवर को रात्रि लगभग 10 बजे उसके भाई विवेक कुमार की गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिवम यादव उर्फ पीयूष सहित छह नामजद और कुछ अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ।
एसएसपी ने घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया। गिरफ्तारी अभियान के दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र संतोष सिंह को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि घटना में एक आरोपी को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके हाथ व पैर में गंभीर चोट लगी है । जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।