रिपोर्ट_____अरुण यादव

आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भारतीय जनता पार्टी लालगंज के विभिन्न मंडलों को जिला कार्यालय, आजमगढ़ में सम्मानित किया गया।

वहीं इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद राजभर एवं जिला संयोजक अजय यादव ने क्रमवार लालगंज के संबंधित मंडलों के प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम है।

जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं से भविष्य में भी इसी समर्पण और सक्रियता के साथ संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला संयोजक अजय यादव ने भी सम्मानित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत और अनुशासन से ही संभव है। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सम्मान के लिए संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और आगे भी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनसामान्य तक पहुंचाने का संकल्प लिया।