
रिपोर्ट______SP त्रिपाठी
आजमगढ़। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा गिरफ्तार किए गए महराजगंज थाना क्षेत्र के भटिनी गांव निवासी अभिनव सिंह उर्फ मोटा उर्फ आकाश सिंह और विवेक यादव का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। दोनों के खिलाफ पहले से हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं।
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के भट्टिनी गांव निवासी अभिनव सिंह उर्फ मोटा उर्फ आकाश सिंह के विरुद्ध वर्ष 2024 में दिल्ली की स्पेशल सेल (लोधी) में हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज है। इसके अलावा वर्ष 2026 में थाना नॉर्थ रोहिणी, नई दिल्ली में जबरन वसूली और हत्या के प्रयास का मामला भी पंजीकृत है। वहीं वर्ष 2021 में महराजगंज थाने में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और एससी/एसटी एक्ट के तहत भी उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था। दूसरे आरोपी भटिनी गांव निवासी विवेक यादव के खिलाफ वर्ष 2023 में कप्तानगंज थाने में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। एसपी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 11 जुलाई 2026 को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध रखने के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, दोनों के आपराधिक इतिहास और अन्य गतिविधियों का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
